12 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ……..

Spaka News

 पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से कोलकाता से 12 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोप में 29 वर्षीय पंकज दास को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ एडीसी शिमला कार्यालय में तैनात चौकीदार को ठगी का शिकार बनाया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीसी शिमला कार्यालय में तैनात चौकीदार जगत राम निवासी सुई सोराधार, सदर जिला बिलासपुर ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उससे राहुल, राजीव व दिप रॉय ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 12 लाख रुपए ठगे। एफआईआर दर्ज होने के बाद एएसआई प्रकाश ने साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार के साथ मिलकर मामले की छानबीन की तथा नंबर आर/01, साइंस सिटी, धापा रोड, प्रगति मैदान, कोलकाता निवासी पंकज दास को माल रोड दमदम, कोलकाता से गिरफ्तार किया है तथा आरोपी को अपने साथ शिमला लाई है। पुलिस अब इससे पूछताछ करेगी तथा इसके सहयोगियों को पकड़ने का प्रयास किया जायेगा।


Spaka News