बिग ब्रेकिंग न्यूज़ : हिमाचल में 5 दिन का हुआ सप्ताह कितने कर्मचारी आएंगे,बड़ी बंदिशें, जाने पूरी खबर …………..

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए अब सरकार के तरफ से नई बंदिशों की गाइडलाइन्स जारी कर दी गई हैं. जारी गाइडलाइन्स के अनुसार प्रदेश में अब अगले आदेश तक सप्ताह के पांच दिन ही काम होंगे.
बता दें कि अब नए आदेश के अनुसार शनिवार और रविवार को पूर्णतया अवकाश रहेगा। पांच दिन के कार्य दिवस में भी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। 
इसके साथ ही इंडोर एक्टिविटी में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे व मैदानी कार्यक्रमों में यह संख्या 300 से अधिक नहीं होगीं इसके साथ प्रदेश में लंगर, धाम जैसी गतिविधियां पूरी तरह से बंद कर दी गई है। 
वहीं, बाजार में दुकानों के खुलने और बंद होने के समय का निर्णय जिला प्रशासन को सौंपा गया है। कोविड केस की संख्या को देखकर जिला अधिकारी इस संबंध में निर्णय लेंगे। यह आदेश 10 जनवरी से 24 जनवरी तक लागू रहेंगे। इसके बाद के निर्णय बाद में लिए जाएंगें।


Spaka News