मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान…

Spaka News

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के शोधार्थी और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य डॉ. रोहित भोटा व आशीष पाल ने, युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को एक लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। यह राशि पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, छात्रों और शोधार्थियों के सहयोग से एकत्रित की गई।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।


Spaka News