हिमाचल : 30 सितंबर 2021 को 2 साल पूरे करने वाले अनुबंध कर्मचारी होंगे नियमित,जाने पूरी खबर

Spaka News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने जेसीसी बैठक में अनुबंध कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों व अंशकालिक कर्मियों को लेकर लिए फैसलों को लेकर आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी की गई इन अधिसूचनाओं के तहत अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण सेवाकाल तीन से घटाकर दो साल करने करने का फैसला लिया गया है। 
ऐसे में सभी विभागाध्यक्षों को 30 सितंबर 2021 को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह दैनिक वेतनभोगियों का सेवाकाल पांच से घटाकर नियमितीकरण की अवधि चार साल कर दी गई है।बता दें कि 30 सितंबर 2021 को चार साल पूरे करने वाले इन कर्मियों को नियमित करने को कहा गया है। सरकार ने अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाने की पॉलिसी भी अधिसूचित कर दी है। 
इसके तहत सभी विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल भी एक साल घटा दिया गया है। अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल आठ से सात वर्ष किया गया है। 30 सितंबर सात वर्ष की सेवा पूरी करने वाले ऐसे कर्मचारी दैनिकभोगी बनेंगे।


Spaka News