कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह पठानिया बने विधानसभा अध्यक्ष

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है. हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए. इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुलदीप सिंह पठानिया के नाम का प्रस्ताव पेश किया. जिसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से किया. सर्वसम्मति से कुलदीप पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया. प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया.


Spaka News
Next Post

<strong>मुख्यमंत्री ने खनियारा में न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया</strong>

Spaka Newsमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के खनियारा में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘न्यायमूर्ति महाजन सच्चे देशभक्त थे और जब भी हम इस प्रतिमा को देखेंगे, राष्ट्र के प्रति […]

You May Like