कांग्रेस ने समरहिल में प्राइमरी हेल्थ सेंटर किया डेनोटिफाई , भाजपा ने किया विरोध

Spaka News

शिमला, भाजपा शिमला मंडल द्वारा आज समरहिल चौक पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, प्रत्याशी संजय सूद और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री गगन लखनपाल ने की।

संजय सूद ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम चला रही है और इसी कड़ी में आज समरहिल में जो प्राइमरी हेल्थ सेंटर भाजपा सरकार द्वारा खोला गया था जिसमें डॉक्टर भी बैठ गए थे और मरीजों का इलाज भी चल रहा था उसको इस नकारात्मक कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है, भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है और जनता से इसको पुनः खोलने का समर्थन मांगती है।

इस कार्यक्रम में जनता का बड़ा योगदान पार्टी को प्राप्त हो रहा है।


Spaka News