23 अप्रैल, 2023 से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे…………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मशोबरा स्थित ‘राष्ट्रपति निवास’ लोगों के लिए खोलने की आधिकारिक घोषणा
राष्ट्रपति ने किया एट होम का आयोजन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास, जिसे पूर्व मेे ‘प्रेजीडेंशियल रिट्रीट’ कहा जाता था, आम जनता के लिए खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आगामी 23 अप्रैल, 2023 से आम लोग राष्ट्रपति निवास का भ्रमण कर सकेंगे।
राष्ट्रपति द्वारा आज अपने आधिकारिक निवास पर ‘एट होम’ का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘एट होम’ में शामिल हुए।
प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक, प्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी ‘एट होम’ समारोह में उपस्थित रहे।


Spaka News
Next Post

साईंस, लर्निंग एंड क्रिएटिविटी सेंटर में ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट’ सुविधाओं के लिए एक समझौता हस्ताक्षरित

Spaka Newsमुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की उपस्थिति में आज यहां प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद तथा शूलिनी विश्वविद्यालय के मध्य शिमला के समीप शोघी में स्थित साईंस, लर्निंग एंड क्रिएटिविटी सेंटर में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए एक समझौता हस्ताक्षरित किया गया।परिषद […]

You May Like