हिमाचल : निजी बस और तेल टैंकर की आपस में टक्कर, 13 लोग जख्मी……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के सदवां में एक निजी बस की तेल के टैंकर से टक्कर होने से 13 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती किया गया है। स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चम्बा से ऊना की तरफ  जा रही निजी बस की नूरपुर से भटियात की तरफ जा रहे एक ऑयल टैंकर के साथ टक्कर हो गई। बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल नूरपुर के एमएस डाॅ. सुशील शर्मा ने बताया कि घायलों में एक व्यक्ति के तालु की हड्डी टूट गई है, जिसे टांडा रैफर कर दिया गया है जबकि 12 अन्य लोगों को उपचार के उपरांत छुट्टी दे दी गई।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 21 अगस्त 2022 Aaj Ka Rashifal 21 August 2022 : बुध ग्रह 21 अगस्त से उच्च राशि में आएंगे, इन जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे

Spaka Newsज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। यह ग्रह सूर्य के सबसे करीब माना जाता है। बुध ग्रह इस समय सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, जो 21 अगस्त को अपनी उच्च राशि कन्या राशि में आएंगे। बुध ग्रह को लेन-देन, शेयर […]

You May Like

Open

Close