हिमाचल : कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने समाप्त की जीवन लीला.. घर से रहती थी दूर …………

Spaka News

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कांगड़ा जिला में एक छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्रा धर्मशाला कॉलेज में पढ़ती था। जानकारी के मुताबिक छात्रा चंबा की रहने वाली थी और सकोह में किराये के मकान में रहती थी। जहां उसने कमरे में फंदा लगा लिया।

स्थानीय लोगों को जब आत्महत्या का पता चला तो इस संबंध में पुलिस को सूचित किया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। छात्रा के आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जाहिर है इससे पहले धर्मशाला की रहने वाली महिला ने कांगड़ा में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी।


Spaka News