मुख्यमंत्री ने गिरिराज साप्ताहिक के कैलेंडर का विमोचन किया

Spaka News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज के वर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि गिरिराज साप्ताहिक तथ्यों पर आधारित सूचनाओं का सबसे विश्वसनीय माध्यम है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, गिरिराज की संपादक नर्बदा कंवर और अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *