मुख्यमंत्री ने किया डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों का विमोचन

Spaka News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर की दो पुस्तकों, पहाड़ी काव्य संग्रह  ‘दिलड़ूये च शूल’ एवं हिन्दी काव्य संग्रह ‘आत्म बोध’ का विमोचन किया। 
लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहाड़ी काव्य संग्रह प्रदेश में पहाड़ी बोली को प्रोत्साहित करने में कारगर सिद्ध होगा। 
डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर पुलिस विभाग से डी.एस.पी. के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी, शिमला हिमाचल प्रदेश के सदस्य हैं। इनकी यह तीसरी पुस्तक व सात साझा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पहाड़ी, हिन्दी, गद्य-पद्य दोनों भाषाओं और विधाओं में बराबर लिखते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. रवीन्द्र कुमार ठाकुर समाज सेवा एवं साहित्य लेखन के लिए कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *