सप्ताह में 2 दिन आम जनता से मिलेंगे हिमाचल के CM, दिन व समय निर्धारित

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

देश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों से सप्ताह में दो बार मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि आम जनता प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 11.00 बजे तक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मिल सकती हैं, जबकि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार और गुरुवार सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि विधायक, पूर्व विधायक और अन्य जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से प्रत्येक कार्य दिवस पर दोपहर 3.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक सचिवालय में मिल सकते हैं।


Spaka News
Next Post

राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की भेंट

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और विधान सभा के सचिव यशपाल […]

You May Like