मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर शोक व्यक्त किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खूब राम का आज शिमला जिले के रामपुर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। खूब राम वर्ष 2012 से 2017 तक कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी क्षेत्र के विकास के लिए खूब राम का योगदान अतुलनीय है और क्षेत्र के लोग इसे सदैव याद रखेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spaka News
Next Post

शिक्षा विभाग को 31 अगस्त तक डिजिटाईज़ करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Spaka Newsशिक्षा विभाग को 31 अगस्त तक डिजिटाईज़ करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्रीनागरिक केन्द्रित सेवाओं में कृत्रिम मेधा के उपयोग पर दिया बलमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी सरकारी विभागों में ई-गवर्नेंस प्रणाली लागू करने के […]

You May Like