मुख्यमंत्री के सहपाठियों ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां राजकीय महाविद्यालय संजौली के कॉलेज समय के उनके सहपाठियों ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 2.05 लाख रुपये का अंशदान दिया। मुख्यमंत्री को अंशदान का चेक लोकेश भाटिया ने भेंट किया। मुख्यमंत्री के कॉलेज के मित्र नरेश शर्मा, मोहित चौहान, चन्द्र मोहन बाली, नरेन्द्र शर्मा, संजीव जामवाल, इन्द्र शर्मा और सुदर्शन शर्मा सहित अन्य पुराने दोस्तों ने इसमें अपना योगदान दिया है।  

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान संकट की घड़ी में समाज की एकता और करुणा की भावना को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की सहायता की दृष्टि से किया गया प्रत्येक अंशदान उन्हें राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 7 अक्टूबर 2023, Aaj Ka Rashifal 7 October 2023: वृष, तुला, धनु, मीन राशि पर बरसेगी शनि देव की कृपा, जानें सभी राशियों का हाल........

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like