मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं…

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम के बुद्धिमता, साहस और प्रतिबद्धता के गुण अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं, न्यायप्रियता और आत्म अनुशासन के मूल्य आज भी प्रेरक हैं।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान परशुराम के गुणों पर चलकर हम आध्यात्मिक और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।


Spaka News