मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावित बच्छवाई गांव का दौरा किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत बच्छवाई और परमार नगर में भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया। बच्छवाई में भूमि धंसने के कारण नौ परिवार प्रभावित हुए हैं और कृषि भूमि और सम्पर्क मार्ग को नुकसान पहुंचा है।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों और राहत शिविर में शरण लेने वालों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को छह मरला भूमि आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुलह में परमार नगर का दौरा भी किया। इस क्षेत्र में आपदा से 19 परिवार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को 6-6 मरला भूमि प्रदान करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और आशीष बुटेल, विधायक यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 6 September 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 06 09 2023 Post Views: 144 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like