मुख्यमंत्री ने ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का विमोचन किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध हिन्दी कवि अजेय द्वारा लिखित ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का विमोचन किया।
लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक हिमालय में बसने वाले लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी उपलब्ध करवाने वाला दस्तावेज साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक प्रतिभाओं के संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं और कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।
पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए अजेय ने बताया कि इस पुस्तक में यात्रा संस्मरणों, डायरी प्रविष्टियां, पत्र, ब्लॉग पोस्ट और युवा लेखकों के संवाद को संकलित किया गया है। इस पुस्तक से पाठकों को हिमालय की जैव विविधता, रहन-सहन और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्र मोहन पारशिरा, हेल्पेज इंडिया के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 4 मार्च 2025, Aaj Ka Rashifal 4 March 2025 : इन राशियों का खुलेगा भाग्य का द्वार, धन-दौलत और समृद्धि से भर जाएगा घर,पढ़ें दैनिक राशिफल..……..

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like