मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साप्ताहिक समाचार पत्र गिरिराज का वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में गिरिराज साप्ताहिक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के सुधार के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी निर्णय लिए हैं और सरकार की इन पहलों की आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सुनिश्चित करने में इस साप्ताहिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क राजीव कुमार, गिरिराज साप्ताहिक के वरिष्ठ संपादक डॉ. राजेश शर्मा, सम्पादक रीना नेगी और सहायक सम्पादक योगराज शर्मा भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

लम्बित राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Spaka Newsपर्यटन होटलों व विश्राम गृहों में शीघ्र मिलेगी क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन भुगतान सुविधा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रशासनिक सचिवों के साथ आज यहां मंडे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोेजित पहली राजस्व लोक अदालत से अब तक 65000 से अधिक इंतकाल […]

You May Like