मुख्यमंत्री ने आशा के संदेश पर आधारित वीडियो गीत जारी किया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार देर सायं यहां ‘हम ना हारेंगे-वादियों में लम्हें फिर से मुस्कुराएंगे’ शीर्षक से एक गीत जारी किया। आशा का संदेश देता यह गीत जगत गौतम द्वारा निर्देशित और धमाका रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित किया गया है। इस गीत में गीतकार, संगीतकार और गायक प्रशांत मेहता ने अपनी कलात्मक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
मुख्यमंत्री ने इस वीडियो गीत के निर्माण के लिए जगत गौतम और धमाका रिकॉर्ड्स के निर्माताओं की रचनात्मक योग्यता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकजुट प्रयासों और अटूट संकल्प से हिमाचल प्रदेश न केवल वर्तमान परिस्थितियों से उबरेगा बल्कि विकास पथ पर भी अग्रसर होगा। यह प्रेरक गीत हिमाचली लोगों के अदम्य साहस को चित्रित करता है, जिन्होंने अटूट विश्वास के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, केवल सिंह पठानिया और अजय सोलंकी, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, निर्देशक जगत गौतम, धमाका रिकॉर्ड्स के निर्माता प्रियांक शर्मा और पारस के. मेहता और गीतकार प्रशांत मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

प्राकृतिक आपदा में राज्य पुलिस के योगदान की सराहना, नशे पर अंकुश लगाने पर बल दिया  

Spaka Newsराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित डीजीपी डिस्क पुरस्कार समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन वर्ष बाद आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए 334 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किए।इस अवसर पर राज्यपाल […]

You May Like