मुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक की यूपीआई व स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के यूपीआई तथा स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के आरम्भ होने से बैंक के हजारों खाताधारकों को लाभ मिलेगा। यूपीआई सेवाएं शुरू होने से बैंक का लेन-देन सुगम एवं तीव्र होगा, जिससे विशेषकर वृद्धजनों तथा दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रयासों की सराहना की और बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।
केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रबन्ध निदेशक विनोद कुमार तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 2 मार्च 2023 Aaj Ka Rashifal 2 March 2023 :आज किस्मत चमकने से बनेंगे इन लोगों के सभी काम, पढ़ें अपना राशिफल…….

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. राशिफल रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. फलदार पौधे लगाना पारिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ है. आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, […]

You May Like