मुख्यमंत्री ने आई.बी. नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आई.बी. नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। किन्नौर जिला से सम्बंधित आई.बी. नेगी का आज शिमला में निधन हुआ। वह 93 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि आई.बी. नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 6 मार्च 2025, Aaj Ka Rashifal 6 March 2025 : बेवजह की उलझनें और तनाव होने की संभावना है, उधार लेने से बचें, पढ़ें दैनिक राशिफल..……..

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like