मुख्यमंत्री ने वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पौत्र वीर सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वीर सोरेन का आज कुल्लू में आकस्मिक निधन हो गया।
मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News