मुख्यमंत्री ने विधायक की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंदर कुमार भुट्टो की माता रत्नी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह 72 वर्ष की थीं। उनका गत दिवस चण्डीगढ़ में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spaka News