मुख्यमंत्री ने अग्निवीर के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल से संबंध रखने वाले अग्निवीर नवीन कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नवीन कुमार का गत दिवस जम्मू-कश्मीर के कारगिर में दुर्भाग्यपूर्ण भू-स्खलन की घटना में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Spaka News