मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ से लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रयागराज के महाकुम्भ से लौट रहे हिमाचल प्रदेश के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर जिला कांगड़ा की तहसील बैजनाथ के गांव छोटी डॉली के दो लोगों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। इस दुर्घटना में 11 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

यह दुर्घटना आज प्रातः बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ग्राम चिल्ली थाना क्षेत्र राठ जनपद हमीरपुर में हुई जिसमें ट्रैवलर एचपी 01डी-8278 सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकराया। टैªवलर में चालक सहित 13 श्रद्धालु सवार थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर सम्पर्क में है और घायल श्रद्धालु निकटतम अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।


Spaka News
Next Post

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रहा ‘हिमईरा’, सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़े कदम...

Spaka News‘हिमईरा’ उत्पादों को एक माह में देशभर से मिले एक हजार ऑर्डर  महिलाओं को सशक्त और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की हिमाचल प्रदेश सरकार की पहल के आशाजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 3 जनवरी 2025 को आधिकारिक तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म […]

You May Like

Open

Close