मुख्यमंत्री ने जेजों में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ने जेजों में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के जेजों क्षेत्र में बाढ़ के कारण ऊना जिले के देहला के नौ व्यक्तियों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुःख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और इस संबंध में ऊना के जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 12 लोग विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी खड्ड के पानी के बढ़े हुए बहाव में वाहन बह गया। अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं, एक व्यक्ति घायल है और शेष दो व्यािक्तयों की तलाश जारी है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 12 अगस्त 2024, Aaj Ka Rashifal 12 August 2024  : भोलेनाथ की कृपा से इन राशि वालों के धन-धान्य से भरेगे भंडार…………

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like