मुख्यमंत्री ने एडवोकेट जगदीश रतन के निधन पर शोक व्यक्त किया…

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने महाधिवक्ता अनूप रतन के पिता एडवोकेट जगदीश रतन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवोकेट जगदीश रतन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद् है। उनका जीवन समाज में नैतिकता और न्यायप्रियता के लिए मिसाल था।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दुःख की इस घड़ी में शोक-संतप्त परिजनों के साथ हार्दिक संवेदनाएं  व्यक्त  की हैं।


Spaka News