कल से शुरू हो रहा हैं महापर्व छठ पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

Spaka News

बुधवार यानि कि 18 नवंबर से महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा मनाई जाती है। 2020 में यह शुक्रवार 20 नवंबर को पड़ता है।

 बुधवार यानि कि 18 नवंबर से महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी को दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा मनाई जाती है। 2020 में यह शुक्रवार, 20 नवंबर को पड़ता है। दरअसल छठ पूजा की रस्म चार दिनों की अवधि में मनाई जाती है। छठ का पवित्र दिन 18 नवंबर 2020 से बुधवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होता है।

छठ पूजा दिवस 1: नहाय-खाय: बुधवार, 18 नवंबर 2020

छठ पूजा दिवस 2: लोहंडा और खरना – गुरुवार, 19 नवंबर 2020

छठ पूजा दिवस 3: संध्या अर्घ्य – शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

छठ पूजा दिवस 4: उषा अर्घ और परण – शनिवार, 21 नवंबर 2020

बिहार के अलावा यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल नेपाल में भी धूमधाम से छठ का त्योहार मनाया जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है, जो कि पारण तक चलता है। इस साल छठ 18 नवंबर से शुरू हो रहा है 21 नवंबर को समाप्त होगा। 

छठ व्रत से मिलता है फल-

छठी पूजा करने से नि:संतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। 

छठी मैया संतान की रक्षा करती हैं उनके जीवन को खुशहाल रखती हैं। 


Spaka News