हिमाचली लड़का कबीर निभाएगा चंदशेखर आजाद का किरदार, कबीर की फिल्म जगत में एंट्री

Spaka News

नाहन : हिमाचल के सिरमौर के पांवटा साहिब से ताल्लुक रखने वाला लड़का अहमद कबीर शादान जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएगा। इस फिल्म से कबीर की फिल्म जगत में एंट्री होने जा रही है। यह फिल्म माच्र 2022 में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म का पोस्टर का जारी किया है, जिसमें कबीर भी नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुकआउट में चंद्रशेखर आजाद को सिग्नेचर मुद्रा में मूछे घुमाते हुए दिखाया गया है। कबीर पहले म्यूजिक एलबम के अलावा वैब सीरीज में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं, लेकिन ऐसा किरदार मिलने से जबरदस्त तरीके से उत्साहित हैं।

इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की मां का किरदार जमाने की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब ने निभाया है, जबकि पिता की भूमिका रजा मुराद निभा रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के कांतिकारी रहे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *