चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में ‘आप’ सबसे आगे, मेयर- अपनी सीट भी नहीं बचा सके

Spaka News

हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर हुए नगर निगम चुनावों में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को पछाड़ते हुए सबसे अधिक सीटें हासिल की है। 

आप ने कुल 35 सीटों में से 14 पर जीत हासिल की है। भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। अकाली दल को एक सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के मेयर रविकांत खुद वार्ड नंबर 17 से चुनाव हार गए हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के दमनप्रीत सिंह ने 828 वोटों से हराया है। 

आप को मिली इस जीत का प्रभाव सिर्फ पंजाब ही नहीं हिमाचल पर भी पड़ने की संभावना है। अब एक तरफ जहां चंडीगढ़ में हुए इन चुनावों में हिमाचल बीजेपी के नेता भी प्रचार करने पहुंचे थे, लेकिन पार्टी को उसका कोई ख़ास लाभ नहीं हुआ। 


Spaka News