राजधानी में दो बच्चों की विधवा मां के साथ दुष्कर्म का मामला

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला, 15 सितंबर : राजधानी में दो बच्चों की विधवा मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस शख्स पर दुष्कर्म। का आरोप लगा है, वो पीडिता से उम्र में चार वर्ष छोटा है। पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पीडित महिला और आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के मूल निवासी हैं। पीडिता शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है और उसके दो बच्चे हैं। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। 34 वर्षीय विधवा महिला ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दी है कि शुभम (30) नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपी ऊना जिला के मुबारकपुर का मूल निवासी है। शिमला पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपित शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 417 व 506 में मामला दर्जकर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 16 सितंबर 2024, Aaj Ka Rashifal 16 September 2024 : दिन सफलता से भरा होगा, आमदनी के नए स्रोत बनेंगे...

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like

Open

Close