मण्डी : कार दुर्घटनाग्रस्त हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मण्डी : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के मण्डी जिले के केलोधार में शादी समारोह में शामिल होकर जंजैहली लौट रहे पांच लोगों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा सोमवार देर शाम पेश आया। हादसे के दौरान गिरती हुए कार से चार लोग बीच में ही छिटक कर बाहर गिर गए। जबकि शुरुआती जांच में एक व्यक्ति लापता था। जिसे बाद में ढूंढ लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बर्फबारी व बारिश बचाव अभियान में बाधा बनी, लेकिन सभी को खाई से निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान मदन लाल (60) पुत्र देवी राम और उसकी पत्नी जयवंती ( 60 ) निवासी गडौन और भीम सिंह (35) पुत्र धर्म चंद निवासी चिमटी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कुशमा दैवी पत्नी लुहेंद्र निवासी धार और मुरारी लाल पुत्र भोप सिंह निवासी थाच के रूप में पुलिस ने की है।


Spaka News
Next Post

IGNOU Recruitment 2023 : जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर स्टाफ भर्ती 2023-24, जाने सारी जानकारी ...

Spaka Newsइग्नू गैर-शिक्षण कर्मचारी भर्ती 2023-24 एनटीए केंद्रीय विश्वविद्यालय  परीक्षा के माध्यम से इग्नू जूनियर सहायक-सह-टाइपिस्ट और आशुलिपिक भर्ती | IGNOU JAT और स्टेनोग्राफर भर्ती : पूरे भारत से उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। इग्नू  JAT और स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले कृपया सभी विवरण ध्यान से […]

You May Like