हिमाचल : भाभी की हत्या करने के बाद फरार देवर का शव जंगल में फंदे से लटका मिला ………………..

Spaka News

भाभी की हत्या के आरोप जिसे पुलिस तलाश कर रही थी उसने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को कुछ लोगों ने जंगल में पेड़ से लटाक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बता दे कि रोहड़ू उपमंगल के मलखून गांव में रविवार को मृतक ने भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी और फिर फरार हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने आरोपी द्वारा खुदकुशी किए जाने की पुष्टि की है।

आरोपी की पहचान अभिषेक (24) के रूप में हुई है। बीते रोज अभिषेक ने 25 वर्षीय प्रिया पर कुल्हाड़ी के कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। प्रिया अभियुक्त अभिषेक के चचेरे भाई की पत्नी थी। प्रिया की चार साल की एक बच्ची है। वारदात को अंजाम देने के बाद अभिषेक घटनास्थल से फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अभिषेक को तलाश कर रही थी। सोमवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की शिनाख्त कर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *