Breaking News : हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के पहले मामले की हुई पुष्टि……

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का पहला मामला मंडी जिले से आया है। यह महिला कनाडा से मंडी पहुंची थी व अभी घर में ही आइसोलेट है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को हिमाचल दौरा है, इस बीच ओमिक्रॉन वैरिएंट का मामला सामने आने पर पीएमओ ने जानकारी मांगी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा का कहना है ऐसी सूचना मिली है। आधिकारिक पुष्टि मुख्य सचिव करेंगे। बताया जा रहा है महिला कुछ दिन पहले कनाडा से वापस आई थी और शिमला के रिपन अस्पताल में इसका सैंपल लिया गया था। बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को महिला की कोविड रिपोर्ट निगेटिव भी आ गई है।


Spaka News