हिमाचल : कंदरौर में मिला 26 वर्षीय महिला का शव, पर्स से बरामद हुई जहर की शीशी व फटे नोट… 

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बिलासपुर जनपद के कंदरौर में 26 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं। मृतका की पहचान लता देवी (26) निवासी कुठेड़ा जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं।  शव का पता तब चला जब कंदरौर में घास लेने गए कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रधान को सूचित किया। बाद में प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को महिला के पर्स से आधार कार्ड, एक जहर की शीशी, कुछ फटे हुए नोट बरामद किए हैं।

बता दे कि महिला की शादी इसी साल मार्च माह में हुई थी। उधर, मृतका के पति ने बताया कि महिला दो दिन पहले मेरे साथ ही घर से घुमारवीं के लिए आई थी। लेकिन घुमारवीं में मंडी जाने की बात कह कर गाड़ी से उतर गई। पति वापस घर चला गया। मृतक के पति का कहना है कि इस बात की खबर उसके भाई और बहन को भी दी गई थी। वहीं, डीएसपी राजकुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कंदरौर में एक शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जारी हैं। महिला के मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। 


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 6 दिसंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 6 December 2022 : इन राशियों का शुभ और अच्छा रहेगा दिन, मेष-मीन किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए अपना आज का राशिफल………

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) रोजाना की भविष्य का कथन करता है, जो ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्भर होता है. रेवड़ी, तिल और शक्कर बहते जल में प्रवाहित करना नौकरी/बिज़नेस के लिए फायदेमंद रहेगा. आइये […]

You May Like