हिमाचल ब्रेकिंग: सड़क किनारे चादर में लिपटे मिले दो युवतियों के शव, हर कोई सन्न , पुलिस जांच में जुटी ………………….

Spaka News

परवाणु-शिमला हाईवे पर कोटी के समीप 2 गठरियों में 2 महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी  फैली गई है। जानकारी के अनुसार आज देर शाम कुछ रेहड़ी वालों ने जावली पंचायत प्रधान को सूचना दी कि सड़क के किनारे 2 गठरियां पड़ी हुई हैं, जिनमें शव हो सकते हैं। इस पर प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। वहीं इसकी सूचना उच्च अधिकारियों सहित फॉरैंसिक टीम को दी गई।

फॉरैंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गठरियों को खोला तो उनमें 2 महिलाओं के शव थे, जिनकी आयु करीब 30 से 32 वर्ष के बीच लग रही है। दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने ईएसआई अस्पताल परवाणु भेज दिया है, जिनका कल सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वही पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


Spaka News