हिमाचल : दो छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष : कई छात्र हुए जख्मी,पढ़े पूरी खबर ……………..

Spaka News

सिरमौर : शहर में देर रात दो गुटों के बीच आपसी झड़प होने की सूचना मिली है। घटना शहर के चौगान मैदान के समीप की है। इस वारदात के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

नाहन शहर में देर रात दो गुटों के बीच आपसी झड़प होने की सूचना मिली है। घटना शहर के चौगान मैदान के समीप की है। इस वारदात के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के अनुसार शहर के एसएफडीए हॉल में छात्र संगठन द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच हुई ये बहस खूनी संघर्ष में बदल गई।

बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों को गहरी चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। देर रात हुए इस  खूनी संघर्ष के बाद से शहर में माहौल तनावपूर्ण बन गया था। बीच सड़क पर इस तरह दो गुटों के बीच हुई खूनी संघर्ष ने कानूनी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। 


Spaka News