31 अक्तूबर को इंडोर स्टेडियम में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Spaka News

धर्मशाला: सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, ओ.पी.शर्मा ने बताया कि 31 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 10 बजे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में खेल परिसर, धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में रक्तदान शिविर का आयोजन जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के इच्छुक व्यक्ति 31 अक्तूबर को इंडोर स्टेडियम में आकर रक्तदान करें ताकि जरूरत पड़ने पर रोगियों को उनके उपचार के लिए रक्त मिल सके।

     उन्होंने लोगों से अपील की है कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आएं और इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दें।


Spaka News