दुखद खबर: हाईवे पर हिट एंड रन में बाइक सवार की मौत,लाल रंग की कार बनी काल……………

Spaka News

सिरमौर:हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के सिरमौर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां नाहन-पांवटा साहिब हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार शख्स की जान चली गई। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान कुलानंद निवासी नलका समालका के रूप में हुई है। 

हादसे में नलका समालका के रहने वाले 36 वर्षीय कुलानंद की मौत हो गई। बताया ये भी जा रहा है कि कुलानंद ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि कार ओवरस्पीड थी। टक्कर होने के बाद बाइक चालक को संभलने का रत्ती भर भी मौका नहीं मिला।

पुलिस आईपीसी की धारा-279 व 304ए के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम मौके पर भी जांच में जुटी हुई है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार कहां की थी। पुलिस का ये भी दावा है कि जल्द ही कार को ढूंढ लिया जाएगा।


Spaka News