शिमला में कार की टक्कर से गई बाइक सवार की जान….

Spaka News

शिमला: राजधानी शिमला में 19 साल के युवक को बिना हेलमेट बाइक चलाना मंहगा पड़ गया है। कार के साथ हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई है। हादसा शिमला- मंडी नेशनल हाइवे पर रविवार देर शाम बालूगंज थाना के अंतर्गत घन्नाहट्टी के समीप पेश आया। मृतक की पहचान विशाल(19) निवासी शकराह के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार ने गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए कार (HP 03A -4400) को टक्कर मारी। बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहना था। सिर पर गहरी चोट लगने से युवक की मौत हो गई है।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टतया बाइक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बालूगंज पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में ला   रही है। 


Spaka News