राहुल गांधी को बड़ा झटका संसद से सदस्यता रद्द…देखें Notification और पढ़ें पूरी खबर…..

Spaka News

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा से अयोग्य घोषित ठहराए गए हैं. लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में सजा सुनाये जाने के बाद केरल के वायनाड संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई थी।


Spaka News