झाकड़ी में बोलेरो कैम्पर हादसे का शिकार, एक की मौत, दो घायल

Spaka News

मला, झाकड़ी इलाके में गानवी के पास चालक की लापरवाही से बोलेरो कैम्पर बैक होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में एक की मौ*त हो गई और दो घायल हैं। घायलों में मृतक की पत्नी भी शामिल है।

दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान राम लाल (48) निवासी मोलागी के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी राधा देवी (48) और चालक अर्जुन (34) चोटिल हैं। मंगलवार देर शाम हुए इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है।


Spaka News