मुख्यमंत्री ने पीजी कर रहे आयुष डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आयुष विभाग के अंतर्गत स्नातकोत्तर (पीजी) कर रहे डॉक्टरों को शत-प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए हैं। पिछली अधिसूचना में केवल 40 प्रतिशत वेतन देने का प्रावधान था। यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया।Read More →


















