मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आयोजित 

Spaka News

भरमौर व पांगी उपमंडल से संबंध रखने वाले कलाकारों ने लिया भाग
मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू पांच सदस्यीय निर्णायक समिति द्वारा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा (बाल) में भरमौर व पांगी उपमंडल से संबंध रखने वाले 44 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए ।

18 जुलाई को सलूणी व तीसा उपमंडल,19 जुलाई को उपमंडल भटियात व डलहौजी, 20 जुलाई को चंबा उपमंडल, तथा 21 जुलाई को जिला से बाहर के कलाकारों का ऑडिशन लिए जाएंगे। 


Spaka News