छुट्‌टी पर आए फौजी पर हमला : पांच लोगों ने फोन करके बुलाया, तेजधार हथियारों से घायल किया, ससुर ने रची साजिश…………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के सोलन स्थित नालागढ़ के रामशहर में छुट्‌टी पर घर आए एक फौजी पर 5 लोगों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें पहुंची हैं। फौजी ने अपने ससुर पर मारपीट कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित फौजी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और कहा कि उसका दोस्त बोल रहा हूं। कोई जरूरी बात करनी है। फोन पर बताए पते के अनुसार जब फौजी जयपाल नालागढ़ वाया रामशहर मार्ग स्थित चढ़क्की मोड़ पर पहुंचा तो वहां 5 लोग पहले से ही मौजूद थे। फौजी के पहुंचते ही आरोपियों ने तेजधार हथियार से जयपाल पर हमला कर दिया।

हथियारों से लैस थे हमलावर इस हमले में जयपाल बुरी तरह जख्मी हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे बेहोशी की हालत में लोग उपचार के लिए नालागढ़ लेकर पहुंचे। जयपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों के पास पिस्तौल और अन्य हथियार भी थे। 5 फरवरी को मां-बहन किडनैप दूसरी तरफ फौजी जयपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पिछले साल उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। बीते 5 फरवरी को उसके ससुर ने अपने लोगों से उसकी मां और बहन का अपहरण करवाया था। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की थी। जिसका मामला बरोटीवाला थाने में दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि इस हमले में भी उसके ससुर का हाथ है। नालागढ़ के DSP मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि रामशहर थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 22 फरवरी के प्रादेशिक समाचार

Spaka Newsहिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 22 फरवरी के प्रादेशिक समाचार Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like