चिंतपूर्णी में आर्मी के ट्रक और निजी बस की भिड़ंत, कई सवारियां जख्मी, दो गंभीर

Spaka News

भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब किन्नू के पास पंजाब ट्रांसपोर्ट की निजी करतार बस सर्विस और सेना के ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सात लोग घायल हो गए। बस की साइड वाले सारे शीशे टूट गए। दो महिलाओं को गंभीर जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।

करतार बस जालंधर से चिंतपूर्णी की तरफ जा रही थी जबकि सेना का ट्रक मैकलोडगंज से मुबारकपुर की तरफ जा रहा था। दोनों वाहनों की किन्नू के पास टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घायलों को चिंतपूर्णी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई में जुट गई थी।


Spaka News