हिमाचल से एकमात्र चयन: खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सेवाए देंगे अमरजीत ठाकुर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बिलासपुर : तामिलनाडु में आयोजित होने वाली छठी युवा खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल से अकेले अमरजीत ठाकुर राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाए देंगे ! यह प्रतियोगिता आगामी 19 जनवरी से शुरू होगी और 31 जनवरी को इसका समापन होगा ! उनका चयन भारतीय खो खो संघ की तरफ से इस पद पर किया गया है ! गौरतलब है कि जुखाला क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले अमरजीत ठाकुर वर्तमान में हिमाचल खो खो संघ के मुख्य तकनीकी अधिकारी व बिलासपुर जिला खो खो संघ के महासचिव पद पर अपनी सेवाए दे रहे है ! उनके इस चयन पर हिमाचल खो खो संघ के महासचिव देवदत्त शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष पवन , जिला कोषाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर , चुनी लाल ठाकुर , अश्वनी ठाकुर , जिला प्रैस सचिव पुरुषोत्तम शर्मा , मुनीश ठाकुर , मनोज इत्यादि ने उन्हें बधाई दी है तथा भारतीय खो खो संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है !


Spaka News
Next Post

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल डेट शीट जारी…

Spaka NewsSpaka News

You May Like