खाद की उपलब्धता पर केन्द्रीय मंत्री के साथ बैठक

Spaka News

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज प्रदेश सचिवालय में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल. मंडाविया के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित एक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में देश के सभी राज्यों में खाद की उपलब्धता पर चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि देश में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वीरेन्द्र कंवर ने बैठक में हिमाचल प्रदेश की वस्तुस्थिति से केन्द्रीय मंत्री को अवगत करवाया। केन्द्रीय मंत्री ने हिमाचल के लिए खाद की उपलब्धता को सुचारू बनाये रखने का आश्वासन दिया। इसके लिए कृषि मंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में कृषि विभाग एवं हिमफेड के अधिकारी भी उपस्थित थे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *