राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी

Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारत के संविधान निर्माता, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर चौड़ा मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अपितु देशवासियों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य किया और गरीबों और वंचितों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के भाईचारे की भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को अपनाने पर बल दिया।


Spaka News