अभिनेता आमिर खान ने आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपये का अंशदान दिया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपये की राशि का अंशदान दिया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता निःस्संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमिर खान के इस पुनीत कार्य से आपदा प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।


Spaka News
Next Post

क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

Spaka Newsसिनेमा सांस्कृतिक और क्षेत्रीय जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं शिमला के 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस फिल्मोत्सव में 20 देशों और भारत के 22 राज्यों के फिल्म निर्माता भाग ले रहे हैं। 24 सितम्बर तक चलने वाले […]

You May Like